मोरक्को में गठबंधन सरकार के गठन पर सहमति

रबात, 26 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को के प्रधानमंत्री सादेद्दीन अल ओथमनी ने कहा कि वह पांच अन्य पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने पर सहमत हैं।

अल ओथमनी ने संवाददाताओं को बताया कि नई गठबंधन सरकार में छह पार्टियां होगीं। इसमें उनकी इस्लामिस्ट जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (पीजेडी), लिबरल नेशनल रैली ऑफ इंडीपेंड्टस (आरएनआई), नेशनलिस्ट पॉपुलर मूवमेंट (एमपी), कंस्टीट्यूशनल यूनियन पार्टी (यूसी), वामपंथी धड़े सोशलिस्ट यूनियन ऑफ पॉपुलर फोर्सेज पार्टी (यूएसएफपी) और पार्टी ऑफ प्रोग्रेस एंड सोशलिज्म (पीपीएस) होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493