मोरक्को में ट्रेन पटरी से उतरी, 7 मरे

रबात, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी मोरक्को में मंगलवार को एक ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में अब तक सात लोगों के मरने की खबर है जबकि 125 घायल हैं।

रबात, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी मोरक्को में मंगलवार को एक ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में अब तक सात लोगों के मरने की खबर है जबकि 125 घायल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैसाब्लांका और टैनजियर के उत्तरी शहरों को जोड़ने वाली ट्रेन सुबह 10.10 बजे एक छोटे से कस्बे सीदी बौनेडेल में पटरी से उतरी।

मोरक्कन राष्ट्रीय रेल ऑपरेटर ओएनसीएफ के निदेशक मोहम्मद राबी खाली ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493