मोरक्को के गृहमंत्री मोहम्मद हसद ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 90 फीसदी से अधिक मतगणना के बाद पीजेडी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पीएएम 80 सीटों पर विजयी रही।
बेंकिरेन ने बताया, “मोरक्को के लोगों ने पीजेडी को भारी बहुमत दिया और इस तरह चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई।”
उन्होंने कहा, “पीजेडी ने आज साबित कर दिया है कि गंभीर और सच्चाई के मार्ग पर चलकर तथा संस्थानों के प्रति वफादार रहकर ही जीता जा सकता है।”
देश की सबसे पुरानी इस्तीकलाल पार्टी को सिर्फ 31 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath