मोरक्को से दोस्ताना मैच में हारा मॉरिशियस

रबात (मोरक्को), 11 नवंबर (आईएएनएस)। मोरक्को ने एक दोस्ताना मैच में मॉरिशियस को 4-2 से मात दी।

दोस्ताना मैच के जरिए मोरक्को अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप-2018 के लिए तैयारी पुख्ता कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, माराकेश ग्रैंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मोरक्को के लिए काबी ने दो गोल किए।

काबी ने चौथे मिनट में गोल कर मोरक्को का खाता खोला। इसके बाद, 11 वें मिनट में त्राओरे ने गोल कर मॉरिशयस का स्कोर मोरक्को के खिलाफ 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, 35वें मिनट में काबी ने एक बार फिर गोल कर मोरक्को को 2-1 से बढ़त दी।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच का मैच रोमांचक रहा। 60वें मिनट में एल्मेक्री ने गोल कर मोरक्को का स्कोर 3-1 कर दिया और इसके बाद 63वें मिनट में ब्राने ने गोल कर टीम को 4-1 से मजबूती दी।

मॉरिशियस के खिलाड़ी फेलानी ने 66वें मिनट में गोल तो किया, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था और इस प्रकार मोरक्को ने 4-2 से जीत हासिल की।

मोरक्को का सामना अब सोमवार को गाम्बिया से होगा। गाम्बिया की टीम अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स में क्वालीफाई के लिए अपनी तैयारी को मजबूत कर रही है और ऐसे में मोरक्को के खिलाफ यह मैच उसके लिए अहम होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493