मोराटा को लगी चोट

मेड्रिड, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा को गुरुवार रात स्पेन और बेल्जियम के बीच हुए मैच के दौरान जांघ में चोट लग गई।

मेड्रिड, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा को गुरुवार रात स्पेन और बेल्जियम के बीच हुए मैच के दौरान जांघ में चोट लग गई।

रॉयल स्पेनिश फुटबाल महासंघ (आरएफईएफ) ने इस बात की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मैच के पहले हाफ में 22वें मिनट में मोराटा को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। इस मैच में स्पेन ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।

23 वर्षीय यह खिलाड़ी शुक्रवार को स्पेनिश टीम के साथ लौटा है जिसके बाद उनका एमआरआई किया गया। एमआरआई के बाद उनकी जांघ में चोट का पता चला।

स्पेन के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, “उन्हें चोट लगी है और वह इस बात से चिंतित हैं कि उन्हें मासंपेशियों में शिकायत हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि इस तरह की कोई बात नहीं है और हमने उन्हें बचाने के लिए बदला था।”

आरएफईएफ के बयान के अनुसार मोराटा का स्पेन की टीम के साथ खेलना अनके चोट से उबरने पर निर्भर करता है।

स्पेन सोमवार को 2018 विश्व कप क्वालीफायर में लिख्टेंश्टाइन से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493