लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के मुख्य कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा है कि स्पेन के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा के क्लब से साथ जुड़ने के बाद वह आक्रामण की बागडोर संभालने की रेस में सबसे आगे हैं।
मोराटा स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड से चेल्सी में पांच साल के करार के साथ आए हैं।
क्लब ने एक बयान जारी कर कहा, “चेल्सी फुटबाल क्लब इस बात की घोषणा करते हुए खुश है कि अल्वारो मोराटा रियल मेड्रिड को छोड़कर क्लब में पांच साल के करार के साथ आए हैं।”
इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) विजेता क्लब ने 24 साल के मोराटा के लिए 7.8 करोड़ डालर की कीमत चुकाई है।
मोराटा ने इटली के क्लब जुवेंतस को छोड़कर रियल मेड्रिड का दामन थामा था जहां उन्होंने 20 गोल दागे थे। उन्होंने रियल मेड्रिड के साथ चैम्पियंस लीग, ला-लीग का खिताब जीता है।
कोंटे ने कहा, “यह काफी अहम है, मोराटा निश्चित ही हमारी पहली पसंद हैं। वह अच्छे खिलाड़ी हैं। चेल्सी के लिए अच्छे विकल्प हैं।”
मोराटा ने कहा, “मैं यहां आकर काफी खुश हूं। इतने बड़े क्लब का हिस्सा बनना मेरे लिए भवानात्मक है। मैं काफी मेहनत कर ज्यादा से ज्यादा गोल करने और टीम को ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीताने में मदद करने की कोशिश करुं गा।”
dharmpath.com dharmpath