मोरिन्हो नहीं, गार्डियोला को बनना था युनाइटेड का कोच : केंटोना

मैनचेस्टर, 9 सितंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एरिक केंटोना का कहना है कि जोस मोरिन्हो के स्थान पर पेप गार्डियोला को मैनचेस्टर युनाइटेड का कोच बनाया जाना चाहिए था।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और इस कारण मोरिन्हो को हर ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इन आलोचकों में शामिल केंटोना ने कहा, “यह अच्छा नहीं है। युनाइटेड एक बहुत बड़ा क्लब है और मैं जानता हूं कि यह क्लब मैच जीतेगा।”

केंटोना ने कहा, “क्लब हालांकि, जिस तरह से खेल रहा है वह सही नहीं है। कोच खिलाड़ियों को गलत तरीके से खिला रहा है और इसमें न कोई मजा है और न ही रचनात्मकता। मुझे मोरिन्हो पसंद हैं। उनका व्यक्तित्व अच्छा है लेकिन वह दूसरे क्लबों के साथ जादू कर पा रहे हैं। मैं उन क्लबों के नाम नहीं ले सकता।”

उन्होंने कहा, “मैंने मैनचेस्टर सिटी क्लब का मजाक उड़ाया है, लेकिन वे अच्छा खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि गार्डियोला को युनाइटेड क्लब का कोच होना चाहिए था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493