मोरिन्हो ने मुझे बेहतर इंसान बनाया : पोग्बा

मैनचेस्टर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने कहा है कि क्लब के पूर्व कोच जोस मोरिन्हो ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की, जिसके लिए वह उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

बीबीसी के अनुसार, इस सीजन में मैनचेस्टर युनाइटेड के खराब प्रदर्शन के कारण जोस मोरिन्हो को टीम के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। बुधवार को क्लब के ही पूर्व खिलाड़ी ओले गुनार सूलशाएर को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया।

पोग्बा ने कहा, “हमने मोरिन्हो के मार्गदर्शन में ट्रॉफी जीती और जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे एक इंसान के रूप में भी बेहतर होने में मदद की और मैं इसके लिए भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि सभी खिलाड़ी यही महसूस करते हैं और अब हमें अगले मैच की ओर देखना है।”

युनाइटेड ने शनिवार को नए अंतरिम कोच ओले गुनार सूलशाएर के मार्गदर्शन में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 18वें दौर के मुकाबले में कार्डिफ सिटी को 5-1 से शिकस्त दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493