‘मोहनजोदड़ो’ का चरमोत्कर्ष दृश्य मेरा पसंदीदा : ऋतिक

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि ‘मोहनजोदड़ो’ के मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशकों ने बेहतरीन काम किए हैं और फिल्म का चरमोत्कर्ष दृश्य मेरा पसंदीदा है।

फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता के पृष्ठभूमि पर बनी है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनिता गोवारीकर द्वारा निर्मित फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।

ऋतिक ने कहा, “निर्देशकों ने फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की बेहतरीन कोरियोग्राफी की है।”

उन्होंने कहा, “हम इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। जोखिम और चोटें इसका हिस्सा हैं, लेकिन जब अंतत: यह बाहर आया तो काफी अच्छा लगा। चरमोत्कर्ष दृश्य मेरा पसंदीदा है।”

फिल्म के ट्रेलर से इसकी झलकियां देखी जा सकती हैं। इसमें चार दृश्य हैं, जिसमें एक मगरमच्छ के साथ लड़ाई सहित मारधाड़ वाले काफी दृश्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493