मोहनजोदड़ो के फिल्म निर्माता माफी मांगें : पाकिस्तानी मंत्री

इस्लमाबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक मंत्री ने बुधवार को बालीवुड के फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को अपनी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के जरिए लोगों के बीच भ्रम फैलाने को लेकर माफी मांगने को कहा है। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हुई है।

ऐसा लगता है कि मंत्री को इस फिल्म से कुछ तकलीफ हुई है जो मीडिया के एक वर्ग के लिए अब भी अज्ञात है।

प्रत्यक्ष तौर पर सिंध की संस्कृति एवं प्राचीनकालीन वस्तुओं के मंत्री सरदार अली शाह इस फिल्म से इस वजह से नाराज हैं कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य कथित रूप से तोड़ मरोड़कर पेश किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म उस संस्कृति का उपहास है जो पांच हजार साल पुरानी है और बहुत ही आदरणीय है।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म निर्देशक की परिकल्पना के आधार पर बनी है और इसका सामाजिक विकास से कोई लेना देना नहीं है।

मंत्री ने इस फिल्म के निर्माताओं से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि खासकर मोहनजोदड़ो यूनेस्को का एक धरोहर स्थल है यह देखते हुए वह वास्तव में इस फिल्म के निर्माताओं से खफा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493