नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी है।
ऋतिक ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने अच्छा-खासा वजन बढ़ाया था लेकिन अब शूटिंग पूरी होने के बाद वह अपने पुराने अवतार में आना चाहते हैं। इसके लिए ऋतिक ने खानपान को संयमित करने पर जोर दिया है।
ऋतिक मांसाहारी हैं और वह शाकाहारी भोजन नहीं खाते लेकिन बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए वह शाकाहारी डाइट प्लान को फॉलो करने जा रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र के जानकार आहार में प्रोटीन (मांस, मछली और अंडों) के महत्व को समझ सकते हैं।
ऋतिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह से ऋतिक सिर्फ शाकाहारी भोजन ही खा रहे हैं। सिर्फ वही तय कर रहे हैं कि उन्हें क्या खाना है। इसलिए वह सिर्फ अंडें ही खा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath