मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ के एक प्रचार कार्यक्रम में संगीतकार-गायक ए.आर. रहमान ने फिल्म का गीत ‘तू है’ गाया। फिल्म का संगीत रहमान ने दिया है।
इस रोमांटिक गीत के लिए रहमान ने संगीत दिया है और इसे उन्होंने तथा सना मोइदत्ते ने आवाज दी है।
इस प्रचार समारोह में निर्देशक गोवारिकर ने फिल्म की पूरी टीम से सभी का परिचय कराया।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, पूजा हेगड़े और दिग्गज कलाकार कबीर बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
गोवारिकर की ऋतिक के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में काम किया था।
dharmpath.com dharmpath