मोहन बागान के कोच का निलंबन चार मैच कम किया गया

कोलकाता, 31 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को फुटबाल क्लब मोहन बागान के कोच संजॉय सेन के माफी मांगने के बाद उनके निलंबन को आठ मैच से घटाकर चार मैच करने का फैसला किया।

सेन पर लगाए गए 10 लाख रुपये के जुर्माने को भी घटा कर पांच लाख कर दिया गया है। जुर्माने को उन्हें सूचना मिलने के बाद से 15 दिनों के अंदर जमा करना होगा।

सेन को तीन मार्च को एआईएफएफ पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद निलंबित कर दिया गया था।

एआईएफएफ ने अपने एक बयान में कहा है, “सेन के लिखित और मौखिक तौर पर मांफी मांगने के बाद और भविष्य में ऐसा दोबारा न करने के वादे के बाद एआईएफएफ की अपील कमेटी ने 31 मार्च 2016 को बैठक में उनके निलंबन को आठ से घटाकर चार मैच करने का फैसला लिया है।”

बयान में कहा गया है, “उन पर लगे जुर्माने को भी 10 लाख से पांच लाख करने का फैसला किया गया है। उन्हें इस रकम को सूचना मिलने से 15 दिनों के अंदर जमा करना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493