मोहन बागान को रबींद्र सरोवर स्टेडियम में मेजबानी की इजाजत मिली

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश के बेहद प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब मोहन बागान को गुरुवार को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के पूर्वी जोन ने रबींद्र सरोवर स्टेडियम में आई-लीग के मैच आयोजित करने की इजाजत दे दी है।

एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की।

क्लब के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रवींद्र सरोवर हमारा घर है। हम अपने मैच वहां खेलेंगे। हमें हालांकि फैसले की प्रति मिलने का इंतजार है, लेकिन फैसले की जानकारी हमें मिल चुकी है।”

क्लब ने एनजीटी के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसमें क्लब को पर्यावरण कारणों से मैच आयोजित न करने का आदेश दिया था। मोहन बागान का आई-लीग के इस सत्र का पहला मैच वारासात स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

अधिकारी से जब उनके प्रतिद्वंद्वी क्लब ईस्ट बंगाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम कोलकाता डर्बी को वहां मैच आयोजित कराने के विकल्प को नकार नहीं रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493