मोहन बागान खिलाड़ी के निधन पर एआईएफएफ ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे और मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर शिबाजी बनर्जी के निधन पर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे और मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर शिबाजी बनर्जी के निधन पर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

शिबाजी का निधन रविवार रात को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। वह 68 साल के थे।

शिबाजी ने क्लब के साथ रहते हुए 34 खिताब जीते हैं। उनके नाम बागान के चिर-प्रतिद्वंद्वी क्लब ईस्ट बंगाल के खिलाफ 1977 से 1981 के बीच एक भी गोल न खाने का रिकार्ड भी दर्ज है।

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “अचानक दिल का दौरा पड़ने से शिबाजी की मृत्यु के बारे में सुनकर बेहद दुख पहुंचा है। वह शानदार गोलकीपरों में से एक हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, “वह भारत के सबसे अच्छे गोलकीपरों में से थे। हम में से कोई भी पेले के खिलाफ उनके प्रदर्शन को नहीं भूल सकता। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493