कोलकाता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज क्लब मोहन बागान ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में चुने गए रहीम अली की सराहना की है।
कोलकाता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज क्लब मोहन बागान ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में चुने गए रहीम अली की सराहना की है।
अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हाल ही में किया गया था।
कोलकाता के क्लब ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम बेहद खुशी के साथ आपको यह बता रहे हैं कि यूथ सिस्टम के एक युवा फॉरवर्ड खिलाड़ी रहीम अली को भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम में चुना गया है।”
क्लब ने कहा कि जब छह अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू होगा तब रहीम भारतीय फुटबाल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेंगे क्योंकि वो फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।
बयान में कहा गया, “यह फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम होगी। रहीम को हमारे यूथ कोचों ने 2013-14 में चुना था। वह 2014-15 में खेली गई नर्सरी लीग टीम का हिस्सा थे।”
बयान के मुताबिक, “एआईएफएफ ने 2015 में उन्हें देखा था और तब से वह एआईएफएफ की इलीट अकादमी का हिस्सा हैं।”
क्लब ने बयान में कहा, “रहीम को राष्ट्रीय टीम में देखकर काफी खुशी और गर्व हो रहा है। हम आने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”
भारत छह से 28 अक्टूबर के बीच अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
dharmpath.com dharmpath