मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर बरसी कांग्रेस,म्यूजियम में रखने लायक है CM का दिमाग

भोपाल- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के आज दो साल पूरे हो गए हैं। डॉ मोहन यादव ने 13 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस मौके पर सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। वहीं, इसका पलटवार करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए उन्हें पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम मोहन यादव का दिमाग म्यूजियम में रखने लायक है। उन्होंने कहा, ‘सीएम का दायित्व है कि विकास हो, लेकिन सारे सेंसेक्स एयर इंडेक्स बताते हैं कि सबसे ज्यादा बेरोजगार मध्य प्रदेश में हैं। फिर बोलते हैं कि अभिनंदन करो ताली बजाओ, लेकिन उससे होगा क्या?’ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राज्य में रोजगार देने को लेकर झूठे आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को असली आंकड़े लाने की चुनौती दी।

पटवारी ने आगे कहा कि पीएम मोदी गारंटी की बात करते हैं, लेकिन किसान को ना खाद मिल रही है और ना ही राज्य में विकास हो रहा है। खाद की लाइन में बच्चे लगे हैं और कतार में ही किसानों की मौतें हो रही हैं। सरकार और अधिकारी किसानों का बीमा और मुआवजा भी खा गए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भोपाल, इंदौर के मास्टरप्लान के बारे में भी पूछा।

जीटू पटवारी ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई, पीआर और बहनोई को गांजे की खेप की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि राज्यमंत्री का इस्तीफा कहां है। पटवारी ने पीएम मोदी का नाम लेकर सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कहना था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और सीएम की टैगलाइन है कि खाऊंगा और खाने दूंगा। सब अली बाबा 40 चोर हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493