मोहम्मद अली को हमेशा याद किया जाएगा : रणबीर

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने दिवंगत महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड के अभिनेताओं के बीच चैरिटी फुटबाल मैच ‘सिलेब्रिटी क्लासिको 2016’ के दौरान रणबीर ने यह बयान दिया।

रणबीर ने कहा, “वह एक बेहतरीन मुक्केबाज रहे और आशा करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कई लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया है और साथ ही अफ्रीकी (अफ्रीकी अमेरिकी) समुदाय के लोगों के लिए भी काफी कुछ किया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

अभिषेक बच्चन के चैरिटी संगठन ने इस फुटबाल मैच का आयोजन किया था। उन्होंने कहा, “हमने लॉकर रूम में अली के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा। वह मेरे हीरो थे।”

अभिनेता ने कहा, “वह पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके बारे में मुझे बताया गया था और मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) को भी बताया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे काफी दुख हुआ।”

अभिषेक ने कहा, “वह केवल मेरे ही आदर्श नहीं थे, बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श थे। हम सब काफी निराश हैं तथा इस मुकाबले को हमने उनके सम्मान में खेला।”

74 वर्षीय दिग्गज मुक्केबाज अली काफी समय से पार्किं संस बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को एरिजोना में फीनिक्स के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

महानतम हैवीवेट मुक्केबाज माने जाने वाले अली तीन बार विश्व हैवीवेट चैम्पियन रह चुके थे। उन्होंने मुक्केबाजी में भी स्वर्ण पदक जीता। वह सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय थे।

लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अली को श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493