मोहाली (पंजाब) 6 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 184 रनों पर समेट दी।
भारत ने अपनी पहली पारी में 201 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 17 रनों की बढ़त मिली है। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए।
अमित मिश्रा को दो और रवींद्र जडेजा को तीन सफलता मिली। मेहमान टीम ने कुल 68 ओवरों का सामना किया।
द. अफ्रीका की ओर से अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 63 रन बनाए जबकि कप्तान हाशिम अमला ने 43 और डीन एल्गर ने 37 रन बनाए।
dharmpath.com dharmpath