मोहाली टेस्ट : भारत ने पहले सत्र में द. अफ्रीका के 3 विकेट झटके

मोहाली (पंजाब) 6 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (36-4) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 127 रनों पर पांच विकेट झटक लिए हैं।

भारत को 201 रनों पर समेटने के बाद मेहमान टीम स्पिन लेती विकेट पर संघर्ष करती नजर आ रही है। भोजनकाल तक अब्राहम डिविलियर्स 26 और वेरनान फिलेंडर दो रनों पर नाबाद लौटे।

डिविलियर्स को सात रनों पर एक जीवनदान मिल चुका है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर वह कप्तान विराट कोहली द्वारा लपके गए थे लेकिन वह गेंद अयोग्य करार दी गई थी।

द. अफ्रीका ने दूसरे दिन के पहले सत्र में डीन एल्गर (37), कप्तान हाशिम अमला (43) और डेन विलास (1) के विकेट गंवाए। पहले दिन के अंतिम सत्र में 20 ओवरों का सामना करने के दौरान मेहमान टीम ने स्टीयान वान जिल (5) और फाफ दू प्लेसिस (0) के विकेट गंवाए थे।

पहली पारी की तुलना में मेहमान टीम अभी भी 74 रन पीछे है।

एल्गर पहले दिन स्टम्प्स तक 13 और अमला 9 रनों पर नाबाद लौटे थे। एल्गर और अमला ने दूसरे दिन के शुरुआती एक घंटों तक भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की।

एल्गर हालांकि अश्विन की एक गेंद को जल्दबाजी में खेलने की सजा भुगतने को मजबूर हुए और जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए।

एल्गर ने 123 गेंदों पर दो चौके लगाए। उनका विकेट 85 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अमला और डिविलियर्स ने 20 रनों की साझेदारी की। अमला का विकेट 105 और विलास का 107 रनों पर गिरा। अमला ने 97 गेदों की पारी में छह चौके लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493