मोहाली में भारत-न्यूजीलैंड मैच का आनंद ले रहे सुशांत

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में शीर्षक भूमिका निभा चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को सोशल मीडिया पर इंडिया टीम की शर्ट पहने अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने संकेत दिया कि वह मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के तीसरे वन-डे मैच देखने के लिए रास्ते में हैं।

सुशांत ने नीले रंग की भारतीय शर्ट के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”सोचो कि मैं कहां जा रहा हूं? जल्द मिलते हैं।”

उल्लेखनीय है कि एक घंटे बाद, 30 वर्षीय अभिनेता ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद भारत द्वारा लिए गए एक विकेट पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बहुत सही, आया और आते ही हमें एक विकेट मिल गया।”

धौनी ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और इंस्पायर्ड एंटरटेंमेंट के अरुण पांडे द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धौनी की जीवन यात्रा दिखाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493