दुबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मदान ने अपनी आगामी फिल्म ‘इश्क तेरा’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने दुबई पहुंच गए हैं।
मोहित ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, “आज (रविवार) मेरा जन्मदिन है। मैं 30 वर्ष का हो गया हूं। मैं परिवार के साथ जन्मदिन मना रहा हूं। मैं इस दिन को खास बनाने के लिए दुबई में हूं। मैंने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को चौंकाने के लिए यह ब्रेक लिया है।”
उन्होंने कहा, “मेरे भी दोस्त हैं। मेरे परिवार को लगता है कि मैं जन्मदिन पर घर नहीं आ सकता, इसलिए अब वे बहुत खुश हैं।”
मोहित जल्द भारत लौटेंगे और अभिनेत्री ऋषिता भट्ट के साथ मुंबई में शूटिंग शुरू करेंगे।
‘इश्क तेरा’ इस वर्ष के मध्य रिलीज होगी। यह जोजो डीसूजा द्वारा निर्देशित है।
dharmpath.com dharmpath