मोहित मदान के लिए चुनौतीपूर्ण रहा ‘अक्सर-2’

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अनंत महादेवन की आगामी फिल्म ‘अक्सर-2’ में बच्चन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित मदान का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंेकि उन्हें भूमिका में कोई समानता नहीं नजर आई।

मोहित ने अपने बयान में कहा, “निर्देशक व निर्माता (महादेवन) ने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया। विभिन्न वेशभूषाओं में विभिन्न चरित्रों के लिए ऑडिशन देने के कुछ दिनों बाद मुझे दो विकल्प दिए गए और मैं जो चरित्र फिल्म में निभा रहा हूं, उसे चुना क्योंकि वास्तविक जीवन में मैं जैसा हूं, उससे फिल्म में मेरी भूमिका अलग है।”

अभिनेता कहते हैं, “मैं वास्तविक जीवन में जैसा हूं उससे मेरी भूमिका बिल्कुल अलग है और इस भूमिका को निभाना मेरे लिए चुनौती थी। मुझे एक अभिनेता के तौर पर विकसित होने का मौका मिलेगा और मैं आगे भी अच्छी फिल्में करता रहूंगा।”

मोहित ने फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ (2015) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

फिल्म ‘अक्सर -2’ में जरीन खान, गौतम रोडे और लिलेट दुबे भी हैं। यह फिल्म ‘अक्सर’ (2006) का सीक्वल है।

मोहित अपने किरदार को महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स अप्रत्याशित है।

फिल्म ‘अक्सर-2’ इस साल अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493