मोहित मलिक ने बीमार होने के बावजूद की शूटिंग

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक अपने टेलीविजन धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ की शूटिंग के दौरान बीमार हो गए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी।

मोहित छोटे पर्दे पर तीन साल बाद लौटे हैं, इसलिए वह अपने काम में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में वह एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने रविवार रात शो के लिए एक कंसर्ट की शूटिंग की। हालांकि, शूटिंग कुछ देर में पूरी हो गई, लेकिन इसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई।

उन्होंने कहा, “हम इस दृश्य को जितना हो सके वास्तविक दिखाना चाहते थे इसलिए बहुत सारी रोशनी, धुएं, ध्वनि और लाइव ऑडियंस के बीच शूटिग की गई।”

उन्होंने कहा, “धुआं मेरे चेहरे पर आ रहा था। शूटिंग खत्म होने में तीन घंटे लग गए। अंत में, मुझे इतनी घुटन महसूस हुई कि मैं बीमार हो गया और ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था।”

सुबह आराम करने और दवाइयां लेने के बाद उन्होंने सोमवार को फिर से शूटिंग शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493