मौका मिलने पर चुनाव लड़ सकती हैं किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट ने कहा है कि समय और मौका आने पर वह अमेरिका में सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उनके दिमाग में ऐसी योजना नहीं है।

सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में किम ने रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपनी शादी और मातृत्व ने उनमें किस कदर सकारात्मक बदलाव लाया है, उसके बारे में चर्चा की।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या किसी सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने में उनकी रुचि है? रियलिटी टीवी स्टार ने कहा कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ नहीं है।

जब जोन्स ने याद दिलाया कि (डोनाल्ड) ट्रम्प राष्ट्रपति हैं, तो यह हो सकता है”, किम ने जवाब दिया, “मुझे पता है। यही कारण है कि कान्ये उनसे प्यार करते हैं। यह विचार है कि कुछ भी हो सकता है, और मुझे लगता है कि मैं कभी ना नहीं कहूंगी।”

किम ने जेल सुधार पर चर्चा के लिए पिछले महीने ट्रम्प से मुलाकात की थी। यह एलिस मैरी जॉनसन नामक मादक पदार्थो के एक छोटे अपराधी को माफ करने के उनके प्रयासों का हिस्सा था। यह अपराधी 20 साल से अधिक समय जेल में बिता चुकी है।

उल्लेखनीय है कि छह जून को ट्रम्प ने जॉनसन की सजा कम कर दी और उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

किम ने कहा कि उनका जॉनसन से भावनात्मक संबंध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493