नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने मौजूदा कारोबारी साल में जनवरी तक एक लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है। यह बात सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने एक ट्वीट में कहा, “आयकर विभाग ने 2015-16 के 10 महीनों में 1.5 करोड़ एसेसी को एक लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया।”
सरकार ने दिसंबर 2015 में आयकर विभाग को निर्देश दिया था कि 50 हजार रुपये से कम के रिफंड दावे को वह यथाशीघ्र निपटाए।
एक नवंबर तक 2013-14 के लिए 2,07,000 आयकर रिटर्नी को 659 करोड़ रुपये और 2014-15 के लिए 12.9 लाख रिटर्नी को 4,837 करोड़ रुपये रिफंड किए जाने थे।
अधिया ने कहा, “इससे करदाताओं को बड़ी राहत मिली है। इससे कर सुविधाजनक माहौल बनाने में सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है।”
dharmpath.com dharmpath