मौत के बाद जिंदगी पर भरोसा करना चाहता हूं : क्रिस हेम्सवर्थ

लॉस एंजेलिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘घोस्टबस्टर्स’ के अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ मौत के बाद जीवन और पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की पत्रिका ‘बीडब्ल्यू’ ने क्रिस के हवाले से लिखा, “मुझे लगता है कि हम सभी हर प्रकार के सवाल पूछते हैं कि वहां और क्या है। मैं मौत के बाद जीवन और पुनर्जन्म पर भरोसा करना चाहता हूं। अगर इस जिंदगी के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है तो यह बेहद दुखद है।”

अभिनेता ने हाल ही में ‘घोस्टबस्टर्स’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह केविन बेकमैन के किरदार में नजर आएंगे जिस पर एक भूत का साया आ जाता है।

पॉल फीग निर्देशित ‘घोस्टबस्टर्स’ भारत में 29 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493