मौलिक टीवी कार्यक्रम बनाना चाहते हैं अनिल कपूर

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ’24’ का भारतीय संस्करण पेश कर चुके अभिनेता अनिल कपूर ने अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘मॉर्डन फैमिली’ और ‘प्रिजन ब्रेक’ के अधिकार हासिल कर लिए हैं। उनका कहना है कि उनका सपना है कि वह मौलिक टीवी कार्यक्रम बनाएं।

अनिल ने बुधवार को ’24 : सीजन 2′ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, “मैं बतौर अभिनेता और निर्माता हर रोज सीख रहा हूं। ’24’ मेरे लिए बेहद शिक्षाप्रद रहा है। मैं कुछ मौलिक बनाना चाहता हूं जो पूरी दुनिया में दिखाया जाए।”

‘प्रिजन ब्रेक’ के अधिकार हासिल करने के बाद अनिल ने कहा, “मैं हमेशा अपने दिल की आवाज सुनता हूं। मैं जानता हूं कि लोग इसे पसंद करेंगे। हम इसे भारतीय दर्शकों के अनुरूप बनाएंगे। यह मेरे सबसे पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। मैं सचमुच बेहद उत्साहित हूं।”

लेकिन फिलहाल, अभिनेता ’24 : सीजन 2′ पर ध्यान दे रहे हैं। यह 17 जुलाई से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493