मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने 6 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उमरिया,कटनी, जबलपुर, पन्ना,दमोह और सागर में भारी बारिश और गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है.

भोपाल-मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने 6 जिलो में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उमरिया,कटनी, जबलपुर, पन्ना,दमोह और सागर में भारी बारिश और गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.वहीं रीवा संभाग, अनूपपुर, डिंडोरी, शहडोल, सिवनी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट,छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में भारी वर्षा और गरज चमक के साथ बिजली चमकने के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर, चंबल, ग्वालियर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश की संभावना है. राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो अगले 24 घंटों में शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है.
बता दें कि राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब भी मानसून थोड़ा कमजोर बना हुआ है. जिसके चलते कई क्षेत्रों में केवल हल्की-फुल्की बारिश हो रही है तो वहीं कई संभागों के जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493