म्यांमार करेगा एशियाई जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप की मेजबानी

यांगून, 4 मार्च (आईएएनएस)। एशियाई जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन जुलाई के तीसरे सप्ताह में म्यांमार के ने पी था शहर में किया जाएगा। यह जानकारी म्यांमार कुश्ती महासंघ ने बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 20 देशों के हिस्सा लेने की संभावना है।

इससे पूर्व 2013 में म्यांमार में आयोजित हुए 27वें दक्षिणपूर्व एशियाई खेलों में म्यांमार ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493