म्यांमार का ओजोन परत क्षय रोकने के लिए साझा प्रयास का आह्वान

नेपीथा, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के एक शीर्ष अधिकारी ने ओजोन परत क्षय के लिए जिम्मेदार पदार्थो को कम करने के लिए सभी से साझा प्रयास करने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को विश्व ओजोन दिवस पर प्राकृतिक संसाधन व पर्यावरण संरक्षण मंत्री यू ओन विन ने जलवायु परिवर्तन पर असर डालने वाले पदार्थो को कम करने व प्राकृतिक वातावरण व भविष्य के लिए वातावरण को सतत सुधारने का आग्रह किया।

इस अवसर पर राजधानी के स्कूलों में ओजोन परत के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

म्यांमार ने वातावरण में हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (एचसीएफसी) को कम करने के लिए नीति बनाई है और उसे क्रियान्वित कर रहा है। इसमें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) व संयुक्त राष्ट्र औद्योगिकी विकास संगठन (यूएनआईडीओ) भी मदद कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493