म्यांमार के यांगून में चुनाव से पहले हाई अलर्ट

नेपेडा, 6 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार सरकार ने रविवार को होने जा रहे ऐतिहासिक आम चुनाव के मद्देनजर यांगून क्षेत्र में अति सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

यह अलर्ट इस महीने के पहले दो सप्ताह यानी 14 नवंबर तक जारी रहेगा। यह अलर्ट पीली श्रेणी का है।

इस अलर्ट के लिए 3,000 से अधिक पुलिस बल के सदस्यों को अलर्ट पर रखा गया है। इस चुनाव के लिए 5,400 विशेष प्रशिक्षित पुलिस बलों को भी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यांगून क्षेत्र में 5,495 मतदान केंद्रों पर 49 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चुनाव में संसद के तीन स्तरों की 1,000 से अधिक सीटों पर 91 राजनीतिक दलों के कुल 6,039 उम्मीदवार और 310 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने देशभर में तीन स्तरीय चुनाव के लिए 1,163 निर्वाचन क्षेत्र बनाए हैं। आयोग ने एक ही मतदाता द्वारा कई मत डालने की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई है। देशभर में लगभग 3.2 करोड़ मतदाता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493