म्यांमार : क्याव ने नई सरकार के गठन की प्रस्तावित योजना भेजी

नेपीथा, 17 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति यू हटिन क्याव ने गुरुवार को नई सरकार के गठन की प्रस्तावित योजना देश की संसद यूनियन पार्लियामेंट को भेज दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्याव को दो दिन पहले देश का नया राष्ट्रपति चुना गया और अब उन्होंने नई सरकार के गठन की प्रस्तावित योजना संसद को सौंप दी है। म्यांमार में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है।

नई सरकार 30 मार्च को पद की शपथ लेगी और एक अप्रैल से कार्यभार संभालेगी।

यू हटिन क्याव ने 18 मंत्रियों की नियुक्ति और 21 मंत्रालय बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर संसद में शुक्रवार को विचार-विमर्श होगा।

उनके द्वारा सूचीबद्ध किए गए मंत्रालयों में विदेश मंत्रालय, कृषि, परिवहन, सांस्कृति एवं धार्मिक मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय योजना एवं वित्त व अन्य मंत्रालय शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493