म्यांमार चुनाव : आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र तय किए

यंगून, 3 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार के केंद्रीय निर्वाचन आयोग (यूईसी) ने चार स्तरीय संसदीय प्रतिनिधित्व के लिए 2015 के आम चुनाव को लेकर संसदीय क्षेत्रों का निर्धारण किया है। चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में कराया जाएगा।

यूईसी की घोषणा के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के लिए 330 सीटों, हाउस ऑफ नेशनलिटिज के 168 सीटों, क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों या राज्य विधानसभाओं की 644 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा 29 वैसी सीटें होंगी जहां क्षेत्रीय या राज्यस्तरीय चुनाव होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2015 के आम चुनाव में संसद के अगले कार्यकाल के लिए प्रतिनिधि चुने जाएंगे। वर्ष 2016 से शुरू होने वाले नए कार्यकाल में ही सरकार का गठन होगा।

संसद का मौजूदा कार्यकाल मार्च 2011 से शुरू हुआ था और इसकी अवधि मार्च 2016 में पूरा हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493