नेपेदा, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। म्यांमार प्रशासन ने 48 और सत्यापित बांग्लादेशी नाविक बांग्लादेश को प्रत्यर्पित कर दिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार आव्रजन अधिकारियों ने मॉन्गडौ जिले में बुधवार को उन्हें बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल को सौंपा।
अब तक म्यांमार 777 सत्यापित बांग्लादेशी नाविकों को सात समूहों में प्रत्यावर्तित कर चुका है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, शेष नाविकों की जांच की जा रही है और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।
म्यांमार नौसेना ने मई में रेखाइन राज्य स्थित मॉन्गडौ से 200 से अधिक और अयेयावड्डी इलाके में स्थित प्यपोन से 700 से अधिक नाविकों को मुक्त कराया था।
म्यांमार सरकार की जांच में पता चला है कि कुछ नाविक थाईलैंड और मलेशिया से अवैध काम का प्रस्ताव स्वीकार करने के कारण मानव तस्करी समूहों और अपराध गिरोहों का शिकार बन गए थे।
dharmpath.com dharmpath