म्यांमार में जल महोत्सव के दौरान 285 की मौत

यांगून, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,073 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जल महोत्सव के दौरान कुल 1,200 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

मृतकों में से 10 नेपीथा, 44 यांगून, 36 मांडले, 26 सागेंग, 11 तानिनतेरई, 37 बागो, 11 माग्वे, 20 मोन स्टेट, 17 राखिने, 29 शान और 28 अयेयावाड्डे से हैं।

इस दौरान हत्या, कार दुर्घटना, मादक पदार्थो के इस्तेमाल, चोरी, हथियार रखने और सामूहिक हिंसा के मामले दर्ज हुए।

इस साल पारंपरिक थिंगयान जल महोत्सव का आयोजन गुरुवार से रविवार तक हुआ।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए जल महोत्सव के दौरान कुल 272 लोगों की मौत हुई थी और 1,086 लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493