म्यांमार में नौकाओं की टक्कर में 20 मरे

यांगून, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार नदी में दो नौकाओं के टकराने की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 को बचा लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, म्यांमार नदी में शुक्रवार रात को दो नौकाओं के पथेन में टकराए जाने की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई जिसमें तीन बच्चे भी हैं।

पथेन जल परिवहन पुलिस का कहना है कि नौका में सवार 60 लोगों में से 40 को बचा लिया गया है।

दोनों नौकाएं रात आठ बजे आपस में टकरा गई थीं।

शुरुआती रिपोर्टों में लाइटहाउस में गड़बड़ी को इस घटना का कारण बताया जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493