म्यांमार में बम हमलावर को 20 साल की कैद

यांगून, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में 2016 में दो स्थानों पर बम प्लांट करने के दोषी पाए गए बम हमलावर को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। म्यांमार न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिला अदालत ने दोषी को श्वे को 17 जून 2016 में मायांगोन के ओशन बाजार और उसी साल 25 नवंबर को संसद के परिसर में बम हमलों के आरोप में सजा सुनाई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ था। को श्वे के एक सहयोगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई है जबकि दो को बरी कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493