म्यांमार में भूकंप के झटके

यांगून, 12 जनवरी (आईएएनएस)। म्यामांर के बागो क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र बागो क्षेत्र के फ्यू शहर से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 27.3 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने म्यांमार भूकंप समिति के हवाले से बताया कि भूकंप के कुछ ही मिनटों बाद 5.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।

यांगून, तोंगू, फ्यू, पाइ और नेपीथा सहित कई देशभर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493