म्यांमार में 10 हजार क्यात का नोट जारी

यांगून, 1 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को 10 हजार क्यात मूल्य के नए प्रकार के नोट जारी किए।

क्यात म्यांमार की मुद्रा है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इसी मूल्य की पुरानी किस्म के नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, नकली नोटों के प्रचलन पर लगाम कसने और नोटों की गुणवत्ता बढ़ाने के मकसद से नए प्रकार के नोट जारी किए गए हैं।

10 क्यात के नोट म्यांमार में सर्वाधिक मूल्य वाले नोट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493