नपेडा, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार सरकार ने श्रम नियमों का उल्लंघन कर रोजगार के लिए कामगारों को विदेश भेजने के लिए 20 से अधिक विदेशी रोजगार एजेंसियों को दंडित किया है।
श्रम, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दंडस्वरूप आठ विदेशी एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। जाली स्मार्ट कार्ड और वीजा जारी करने के संदेह में छह एजेंसियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रोजगार ठेकों के नियमों का उल्लंघन करने के लिए आठ अन्य एजेंसियों का लाइसेंस रद्द किया गया है।
म्यांमार के नागरिकों को आधिकारिक रूप से थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान सहित कई देशों में काम करने की मंजूरी है।
म्यांमार में अब तक लगभग 250 स्थानीय और विदेश रोजगार एजेंसियों को लाइसेंस जारी किया गया है।
dharmpath.com dharmpath