म्यांमार में 32000 से अधिक लोगों को पहचान-पत्र जारी

यंगून, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने प्रांत में जांच के बाद 32,000 से अधिक लोगों को औपचारिक राष्ट्रीय सत्यापन पहचान-पत्र जारी किए गए हैं।

काउंसलर कार्यालय की सूचना समिति के मुताबिक, राखिने में 469,183 में से कुल 32,016 लोगों को 23 दिसंबर को औपचारिक प्रमाण-पत्र दिए गए। उन्हीं लोगों को कार्ड जारी किए हैं, जिन्होंने अपने अस्थाई प्रमाण-पत्र प्रशासन को सौंप दिए हैं।

म्यांमार नागरिक कानून 1982 के तहत जिन लोगों के पास ऐसे अस्थाई प्रमाण-पत्र थे, जिनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें (अस्थाई) प्रमाण-पत्र प्रशासन को सौंपने को कहा गया था।

यदि ये देश के नागरिक बनने के योग्य हैं तो उन्हें नए प्रमाणीकरण के साथ देश के निवासी के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, राखिने में कुल 759,672 अस्थाई प्रमाण-पत्र धारक हैं।

म्यांमार के आव्रजन प्रशासन ने एक जून, 2015 को अस्थाई प्रमाण-पत्रों की जगह औपचारिक राष्ट्रीय सत्यापित पहचान-पत्र जारी करने शुरू किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493