म्यांमार में 53 बाल सैनिक रिहा

नेपेडा, 30 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार ने और 53 बाल सैनिकों को सैन्य सेवा से आजाद कर दिया है। इस साल सेवामुक्त किए गए बाल सैनिकों की संख्या 146 पहुंच गई है।

युनिसेफ ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि म्यांमार की सरकार ने जून 2012 में संयुक्त राष्ट्र के साथ एक ज्वाइंट एक्शन प्लान पर हस्ताक्षर कर देश के सशस्त्रबलों में बच्चों की भर्ती और उनसे काम लेने पर रोक लगा दी थी। उस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक सेना 699 बच्चों को सैन्य सेवाओं से आजाद कर चुकी है।

म्यांमार में यूएन रेजीडेंट एवं मानवीय समन्वयक और यूएन कंट्री टास्क फोर्स की सह-अध्यक्ष रेनाता लोक-डेसालिएन ने कहा, “बच्चों का सेना में कोई काम नहीं है और म्यांमार में चल रहे संघर्ष को झेल रहे बच्चों की तकलीफ पर विराम लगाने की जिम्मेदारी सबकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493