केंद्रीय चुनाव आयोग (यूईसी) के मुताबिक, 536 संसदीय सीटों में से हाउस ऑफ रिप्रेजेनटेटिव (ऊपरी सदन) की 77 और रीजन या स्टेट पार्लियामेंट की 280 सीटें हैं।
देश में सत्तारूढ़ पार्टी यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी ने 51 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें निचले सदन की 17, ऊपरी सदन की चार और रीजन या स्टेट पार्लियामेंट की 30 सीटें शामिल हैं।
यूईसी ने अब तक 627 निर्वाचित सांसदों की घोषणा की है। यूईसी दैनिक आधार पर चुनावी नतीजों की घोषणा करना जारी रखेगा।
यूईसी ने बुधवार को आम चुनाव में सू की के जीतने की घोषणा की थी। उन्हें अगले संसद सत्र में हाउस ऑफ रिप्रेजेनटेटिव की प्रतिनिधि के रूप में दोबारा चुना गया है।
एनएलडी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई दी है।
सू को अगले सप्ताह राष्ट्रपति यू थेन सेन, संसद के स्पीकर यू श्वे मान और रक्षा सेवाओं के कमांडर इन चीफ वरिष्ठ जनरल मीन आंग हलेंग के साथ चर्चा के लिए बुलाया गया है।
dharmpath.com dharmpath