म्यांमार सरकार आईडीपी शिविरों को बंद करने पर विचाराधीन

नेपीथा, 4 जून (आईएएनएस)। म्यांमार सरकार रणनीतिक योजना के तहत देश में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के लिए स्थापित शिविरों को बंद करने पर विचार कर रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि म्यांमार के चार राज्यों में 140 से अधिक आईडीपी शिविर हैं, जिनकी कुल आबादी 1,60,000 से अधिक है।

राखिने में 2012 में स्थापित तीन आईडीपी शिविर बंद कर दिए गए हैं और तीन को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

आईडीपी शिविरों में रहने वाले लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत तीन अन्य राज्यों के शिविरों को भी बंद किया जाएगा।

म्यांमार सरकार शांति और स्थिरता के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय समिति के साथ मिलकर मई 2016 से आईडीपी शिविरों को बंद करने का प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493