यांगून, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार सेना ने विद्रोही काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (केआईए) के गढ़ गिडोन चौकी पर कब्जा कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी बलों ने शनिवार को केआईए के भीषण प्रतिरोध के बाजवूद चौकी और मुख्यालय पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की।
गोलीबारी के दौरान, दोनों पक्षों को भारी क्षति पहुंची है। सरकारी बल क्षेत्र को खाली कराने के अभियान में लगे हुए हैं।
इस बीच, उत्तरी शान के कयाउक्मे जिला पुलिस मुख्यालय में दो विस्फोट हुए जिसमें कार्यालय की खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
उत्तरी म्यांमार के शान प्रांत में 20 नवंबर को विद्रोहियों के समूह द्वारा म्यूस और कुटकई में सेना की चौकियों और पुलिस थानों पर हमला करने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र पर संघर्ष शुरू हो गया था।
सरकारी बलों और तीन सशस्त्र समूहों काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (केआईए), तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) और कोकांग म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस आर्मी (एमएनडीएए) के बीच संघर्ष जारी है।
dharmpath.com dharmpath