म्यांमार से 125 अवैध प्रवासियों को वापस लाएगा बांग्लादेश

ढाका, 25 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार की नौसेना द्वारा समुद्र में बचाए गए 125 अवैध प्रवासियों को वापस लाने के लिए बांग्लादेश के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।

बीडीन्यूज24 द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) तथा म्यांमार आव्रजन विभाग के बीच मंगलवार को हुई एक फ्लैग मीटिंग के बाद अवैध प्रवासियों को वापस स्वदेश भेजा जाएगा।

प्रवास के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईओएम) के राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी आसिफ मुनीर ने कहा कि अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजने के लिए हमने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लैग मीटिंग के दौरान प्रतिनिधियों को सौंपी जाने वाली सूची में एक या दो और लोगों का नाम जोड़ा जा सकता है।

आईओएम अधिकारी ने कहा कि सूची में 20-25 किशोर हैं। उन्होंने कहा कि घर पहुंचने तक उन्हें मानवीय मदद प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार नौसेना ने 22 मई को समुद्र में 208 लोगों को, जबकि 27 मई को 727 लोगों को बचाया था।

बांग्लादेश आठ जून, 19 जून, 22 जुलाई तथा 10 अगस्त को चार चरणों में उनमें से 501 लोगों को वापस स्वदेश ला चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493