म्यामांर के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान के मलबे से तीन शव बरामद

यंगून, 8 जून (आईएएनएस)। म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान के मलबे से तीन शव को बरामद कर लिया गया है। 104 लोगों को ले जा रहा यह विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, यौक निमाक से 22 किलोमीटर दूर एक पुरुष, महिला व बच्चे का शव, विमान के पहिए, कई लाइफ जैकेट और कपड़े बरामद हुए हैं।

चीन निर्मित वाई-8एफ-200 विमान बुधवार को तनीन्थार्यी क्षेत्र के मेयक शहर से यंगून के लिए निकला था। 100 किलोमीटर की यात्रा के बाद दावेई शहर के पास वह रडार से गायब हो गया।

इस विमान में सैनिकों के परिवार के 90 सदस्यों और 14 विमानकर्मियों समेत 104 लोग सवार थे।

संभावित जीवित लोगों को खोजने के लिए करीब छह नौकाएं और तीन विमान अभियान चला रहे हैं।

सेना ने कहा है कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है लेकिन ब्लैक बॉक्स मिल जाने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493