म्यूजिक टूर करना चाहती हूं : एरियाना ग्रांडे

लॉस एंजेलिस, 30 सितंबर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रांडे का कहना है कि वह म्यूजिक टूर पर जाना चाहती हैं लेकिन फिलहाल घर से दूर जाना उन्हें डरा देता है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रांडे (25) ने अपने प्रशंसकों से दोबारा कनेक्शन बढ़ाने के लिए म्यूजिक टूर पर जाने की इच्छा जताई।

ग्रांडे ने अपने एक प्रशंसक से कहा, “मैं आराम नहीं कर सकती। मैं अभी टूर करना चाहती हूं। कल मैं घर पर बैठना चाहती थी लेकिन आज मैं टूर करना चाहती हूं। मैं इस पर काम कर रही हूं। इस बारे में पोस्ट करती रहूंगी।”

हालांकि, उनके कई प्रशंसक इस खबर को सुनकर उत्साहित हैं लेकिन कुछ अभी भी हिचक रहे हैं।

इनमें से उनके एक प्रशंसक ने कहा, “हम नहीं चाहते कि आप दोबारा टूर पर जाएं और फिर आपको कोई पछतावा हो।”

इस पर ग्रांडे ने कहा, “मैं कभी पछतावा नहीं करती। मैं सबसे बड़े खुशी के पल आप लोगों के साथ ही होते हैं, स्टेज पर होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493