म्यूनिख के डिफेंडर बोएटेंग सीजन के बाकी मैचों से बाहर

म्यूनिख, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर जेरोम बोएटेंग चोट के चलते सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोएटेंग को बुधवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में रियल मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में जांघ में चोट लग गई थी। रियल ने यह मैच 2-1 से जीता था।

बोएटेंग ने गुरुवार को अपने आधिकारिक होमपेज पर लिखा, “इस सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए जहां तक मुझसे होगा, मैं अपनी टीम की मदद करूंगा।”

बोएटेंग अब बुंदेसलीगा में आखिरी तीन राउंड, चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण और फ्रेंकफर्ट के खिलाफ होने वाले जर्मन कप फाइनल में नहीं खेल पाएंगे।

29 साल के बोएटेंग 2011 में मैनचेस्ट सिटी को छोड़कर जर्मन क्लब से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने 154 मैचों में चार गोल किए हैं। उनके रहते टीम ने छह बार बुंदेसलीगा खिताब, तीन बार जर्मन कप और 2013 में यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493